Raja Bhaiya Big Statement: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में बुधवार को प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) भी पहुंचे और कथा में भाग लिया।
सनातन धर्म पर संकट और एकजुटता की अपील
कार्यक्रम के दौरान राजा भैया ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म के सामने बड़ा संकट खड़ा है। उन्होंने सभी सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य आसान नहीं है और इसके लिए बलिदान की आवश्यकता पड़ेगी।
वंदे मातरम को लेकर दिया बयान
प्रयागराज के अरैल क्षेत्र में यमुना तट पर आयोजित इस कथा में राजा भैया ने ‘वंदे मातरम’ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में उन प्रत्याशियों और दलों को सबक सिखाया जाना चाहिए जो वंदे मातरम गाने का विरोध करते हैं।

‘देश की विधानसभाओं में भी गाया जाता है वंदे मातरम’
उन्होंने यह भी कहा कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित यह राष्ट्रगीत संविधान सभा द्वारा स्वीकृत है और देश की संसद व विधानसभाओं में भी गाया जाता है।
चुनाव में जवाब देने की बात
राजा भैया ने कहा कि कुछ लोग खुलेआम वंदे मातरम गाने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में जनता का कर्तव्य है कि चुनाव के समय उन्हें याद रखे और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे। साथ ही उन राजनीतिक दलों पर भी नजर रखने की अपील की, जो राष्ट्र विरोधी विचारधारा वाले लोगों को टिकट देते हैं।
आतंकवाद और धार्मिक पहचान पर टिप्पणी
राजा भैया ने पहलगाम की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ”पहलगाम में आतंकियों ने किसी की जाति पूछकर गोली नहीं मारी, बल्कि धर्म पूछने के बाद हिंदुओं की निर्मम हत्या की।” उन्होंने कहा कि देश में बहुसंख्यक होने के बावजूद धार्मिक जुलूसों के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं, जिसका कारण समाज में बंटवारा और एकजुटता की कमी है।
जातिवाद खत्म करने की अपील
उन्होंने कहा कि समाज भी जातियों में बंटा हुआ है और यही कमजोरी का कारण है। उन्होंने जातिवाद को खत्म कर एकजुट होने की जरूरत पर जोर दिया।









Users Today : 128
Users This Year : 24070
Total Users : 36663
Views Today : 250
Total views : 72066