Transgenders Create Ruckus: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में पहुंचे किन्नरों ने नेग को लेकर जमकर हंगामा किया।
11 हजार रुपये नेग की मांग से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, किन्नरों ने नेग के तौर पर 11 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने नाराज होकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इस पर बारातियों ने विरोध जताया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। दुल्हन के पिता के अनुसार, दूल्हे के पिता किन्नरों को 1100 रुपये देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किन्नर 11 हजार रुपये नेग की मांग पर अड़े रहे।
अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, बढ़ा तनाव
विवाद बढ़ने पर किन्नर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे और माहौल और तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों और बारातियों के विरोध के बावजूद वे शांत नहीं हुए और स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

कार से तमंचा निकालकर की फायरिंग
इसी दौरान आरोप है कि एक किन्नर कार में रखा तमंचा निकाल लाया और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर भगदड़ मच गई। इस घटना में दूल्हे का भाई घायल हो गया।
ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
फायरिंग से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही किन्नरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
हथियार बरामद, छह लोग हिरासत में
CO सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें 2 तमंचे, कैंची, लाठी और डंडे बरामद हुए हैं। पुलिस ने 6 किन्नरों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है।
घायल का अस्पताल में इलाज, दर्ज होगा मुकदमा
घायल दूल्हे के भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
बवाल के बाद पूरी हुई शादी की रस्में
घटना के चलते कुछ समय के लिए शादी समारोह बाधित हो गया था, लेकिन विवाद शांत होने के बाद भांवरों की रस्म पूरी कराई गई।









Users Today : 128
Users This Year : 24070
Total Users : 36663
Views Today : 250
Total views : 72066