निर्दयता की हद इतनी थी कि रेशमा की मौत के बाद उसकी ससुराल के लोगों ने मायके के लोगों को मौत की सूचना नहीं दी
हर्रायपुर कौशांबी पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में दहेज लोभियों ने विवाहिता बीबी को मारपीट कर हत्या करने के बाद डोरी में बांधकर फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है मामले की सूचना उसके मायके के लोगों को मिली तो रोते बिलखते मायके के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता बीबी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है हत्या करने के बाद ससुरालीजन मौके से फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है
जानकारी के मुताबिक संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजा बाद बड़े गांव निवासी अब्दुल जब्बार की पुत्री रेशमा उम्र लगभग 23 वर्ष का निकाह एक वर्ष पहले पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी निवासी नेहाल अहमद पुत्र इकबाल अहमद के साथ से बड़े ही धूमधाम से मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी रेशमा के मायके के लोगों ने निकाह में अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च कर स्वागत किया था दहेज में तमाम सामान भी दिए थे

लेकिन उसके बाद रेशमा के शौहर निहाल अहमद की दहेज की डिमांड बढ़ने लगी एक लाख रुपए नगद और एक बाइक की मांग लगातार शौहर कर रहे थे जब दहेज की मांग नहीं पूरी हो रही थी तो रेशमा को लगातार मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे जिसकी शिकायत भी रेशमा बराबर अपने अब्बू अम्मी और भाईजान से करती थी रेशमा का पति निहाल अहमद कुछ महीने पहले अपने साले की पुरानी मोटरसाइकिल भी दहेज के नाम पर उठा ले गया और 10000 नगद रुपए भी लिया लेकिन उसके बाद भी विवाहिता रेशमा के साथ मारपीट प्रताड़ना नहीं बंद हुई
बीती रात विवाहिता रेशमा के पति नेहाल अहमद ने अपने भाई नियाज़ अहमद और अपनी बहन शमा के साथ मिलकर विवाहिता रेशमा को मारपीट कर गला घोटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है विवाहिता के मरने के बाद उसके गले में डोरी के कसाव का निशान साफ दिखाई पड़ रहा है डोरी के खिंचाव के स्थान पर पूरा गाल चारों तरफ काला पड़ गया है आत्महत्या का रूप देने के मकसद से पुलिस से बचने के लिए रेशमा के पति देवर और ननद सहित तमाम लोगों ने मिलकर रेशमा के शव को डोरी के सहारे फंदे से बांधकर लटका दिया है
निर्दयता की हद इतनी थी कि रेशमा की मौत के बाद उसकी ससुराल के लोगों ने मायके के लोगों को मौत की सूचना नहीं दी गांव में रेशमा की अन्य रिश्तेदारियां थी अन्य रिश्तेदारों ने रेशमा के मायके के लोगों को रेशमा के मौत की सूचना दी मामले की सूचना जैसे ही रेशमा के भाई नवाब अहमद और परिवार के लोगों को मिली घर परिवार में कोहराम मच गया रोते बिलखते परिवार के लोग रेशमा के ससुराल पहुंच गए मामले की सूचना पूरामुफ्ती थाना पुलिस को दी गई है
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रेशमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रेशमा के भाईजान नवाब अहमद ने आरोप लगाया है कि नियाज़ शमा और नेहाल अहमद ने रेशमा को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है और आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी से बांधकर फांसी पर लटका दिया है









Users Today : 128
Users This Year : 24070
Total Users : 36663
Views Today : 250
Total views : 72066