राजातालाब। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने उपस्थित अधिकारियो ,ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों को प्रदूषण एवं पर्यावरण संरक्षण ,पौधारोपण तथा पृथ्वी को अल्ट्रावायलेट किरणों से बचने के लिए प्राकृतिक ऊर्जा का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलाया।उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते हुए प्रदूषण के देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण ही एकमात्र समाधान है। इस दौरान प्रमुख रूप से एडीओ पंचायत सतीश मौर्य, एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल, लेखा सहायक अवधेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र दुबे, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अरविंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह,चंद्रभान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 103
Users This Year : 24045
Total Users : 36638
Views Today : 218
Total views : 72034