बिना अनुमति काटा गया 100 साल पुराना पीपल का पेड़, मंदिर समिति में आक्रोश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी | लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अति प्राचीन सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वर्षों पुराना पीपल का वृक्ष बिना अनुमति काटे जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि स्थानीय व्यक्ति चंद्रशेखर सेठ ने बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के पेड़ को कटवा दिया। मंदिर समिति के अनुसार, 15 फरवरी 2025 को वन विभाग द्वारा आदेश दिया गया था कि मंदिर परिसर की संपत्ति निगम के अधीन है और पेड़ की शाखाओं या अन्य कार्यों पर निर्णय भी निगम के निर्देश पर ही होगा। इसके बावजूद चंद्रशेखर सेठ ने बिना किसी परमिशन या विभाग को सूचित किये प्राइवेट मजदूरों को बुला कर पेड़ की मोटी मोटी डाली को काटने का अपराध किया । घटना आज दोपहर की है । जब मंदिर समिति को इस बात का पता चला तो मंदिर समिति ने थाना लालपुर-पांडेयपुर में थाना प्रभारी को सूचित करते हुए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर थाना प्रभारी और क्षेत्र के चौकी इंचार्ज मौके पर पहुच कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ प्रभावशाली लोग आरोपी को बचाने के प्रयास में जुटे हैं, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

Leave a Comment