मीरजापुर
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के तत्वावधान में बुधवार को रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर एलीट द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर “आओ मिलकर धरती को हरा-भरा बनाएं” अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष रुचि अग्रवाल के निवास स्थान पर शाम 4:00 बजे वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुई।
इस अवसर पर क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए सुन्दर मुन्दार स्कूल की छात्राओं के लिए एक विशेष 15 दिवसीय ‘सेल्फ ब्यूटी अवेयरनेस’ (आत्म-सौंदर्य जागरूकता) कार्यशाला का भी शुभारंभ किया गया।
यह कार्यशाला प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्किन केयर और आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित असिस्टेंट गवर्नर विष्णु खंडेलवाल ने पर्यावरण और युवा कौशल विकास के समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि धरती को बचाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को जागरूक और स्वावलंबी बनाना आज के समय की मांग है।
अध्यक्ष रुचि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और सचिव रोटेरियन वीणा खंडेलवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि क्लब आगामी 15 दिनों तक छात्राओं के कौशल विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगा।
इस दौरान आनंद गुप्ता, अर्पिता सिंह, कोमल मिश्रा और नीतू श्रीवास्तव सहित क्लब के अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने ‘एक व्यक्ति-एक पौधा’ का संकल्प लेकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया।









Users Today : 103
Users This Year : 24045
Total Users : 36638
Views Today : 218
Total views : 72034