गाज़ीपुर
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का 20 व 21 अप्रैल 2026 को गाजीपुर जनपद में प्रस्तावित दौरा तय किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 20 अप्रैल को दोपहर 1 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा गाजीपुर के रेवतीपुर पट्टी भीष्मदेव राय के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:30 बजे वहां पहुंचेंगे।
इस दौरान वे मास्टर क्षितिज व शिवम के उपनयन संस्कार समारोह में भाग लेंगे।
इसके बाद शाम 4:30 बजे वाराणसी के बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस के लिए रवाना होकर रात 7 बजे पहुंचेंगे। अगले दिन 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे वाराणसी से गाजीपुर के लिए प्रस्थान कर 11 बजे महामंडलेश्वर श्री बालकृष्ण यति इंटर कॉलेज वृंदावन पहुंचेंगे, जहां वे स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
इसके पश्चात वे मानपुर गांव में संकठा प्रसाद मिश्रा के आवास पर आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर बाद मंगल मड़ई में नवीन कुशवाहा के तिलकोत्सव समारोह में भाग लेने के बाद शाम 5:20 बजे पुनः वाराणसी लौटेंगे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521