सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा कोतवाली के तीथापुर ग्राम सभा में रविवार की रात अज्ञात कारण से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी सुबह लोगों को प्राप्त हुई। जिस पर उपस्थित लोगों द्वारा 112 नंबर को सूचना दी गई। वही इस घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को प्राप्त हुई पूरे गांव में युवक के मौत की खबर आग की तरह तरह की फैल गई। जानकारी के अनुसार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
यह घटना तीथापुर गांव के समीप चतुर्भुजपुर-तुलसीआश्रम मार्ग पर रात हुई, मृतक की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव निवासी 30 वर्षीय नंदलाल के रूप में हुई है।
सोमवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे एक बाइक और उसके पास एक व्यक्ति को मृत पड़ा देखा, जिसके बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
वही सुबह कोतवाली पर उपस्थित लोगों ने जब जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि नंदलाल अपनी पत्नी पूजा को उसके मायके फुल्ली छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। वह शाम 6 बजे घर से निकला था। पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद वह तुलसी आश्रम बाजार की ओर जा रहा था।
वही तीथापुर मोड़ के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नंदलाल राजगीर मिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके परिवार में पिता सुरेश राम, मां लक्ष्मीना, भाई किशोर, पत्नी पूजा और तीन बेटियां नैन्सी (8), मानसी (6) और अमानसी (4) शामिल हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार में गहरा शोक है। मृत्यु की स्पष्ट जानकारी के बारे में बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही सच्चाई प्राप्त हो पाएगी।











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521