जनपद मीरजापुर
मिर्जापुर के पड़री बाजार में मां विंध्यवासिनी कंप्यूटर सेंटर के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अत्यंत भव्य, दिव्य और अलौकिक वातावरण में संपन्न हुआ। पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से आलोकित दिखाई दिया—वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पों की सुगंध, दीपों की ज्योति और श्रद्धालुओं की आस्था ने इस आयोजन को आध्यात्मिक उत्सव का विराट स्वरूप प्रदान कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन और मंगलाचरण के साथ हुई, जहां भगवान परशुराम की प्रतिमा को पुष्पमालाओं से अलंकृत कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। गूंजते जयकारों और भक्ति गीतों ने वातावरण को और अधिक पवित्र एवं ऊर्जावान बना दिया।
डॉ. विशाल त्रिपाठी (जिला सचिव) ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतार अन्याय के अंधकार में न्याय के प्रकाश का उदय है, जो हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
पंडित कार्तिकेय दुबे (जिला अध्यक्ष) परशुराम सेना ने कहा परशुराम जी का जीवन त्याग, तपस्या और अनुशासन की पराकाष्ठा है, जो आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करता है अनिश कुमार ओझा (*सवर्ण आर्मी भारत युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगवान परशुराम आत्मसम्मान और स्वाभिमान के प्रतीक हैं, जिनका तेज समाज को जागृत और सशक्त बनाने की शक्ति देता है।
अनिस कुमार ओझा अवनीश (समाजिक वक्ता) ने सामाजिक दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि परशुराम जी का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए है—समानता, न्याय और समरसता के माध्यम से ही एक सुदृढ़ समाज का निर्माण संभव है।
इस दौरान गूंजते पावन श्लोकों ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया— अनिस ओझा ने कहा की “नमामि भृगुनन्दनं क्षत्रियान्तककारकम्।
जमदग्निसुतं वीरं परशुरामं नमाम्यहम्॥”धर्मसंस्थापनार्थाय अधर्मस्य विनाशनम्।
परशुरामो जगन्नाथः पूज्यते सर्वदा भुवि॥”
इन पवित्र श्लोकों के उच्चारण से ऐसा अनुभव हुआ मानो भगवान परशुराम की कृपा और आशीर्वाद स्वयं उपस्थित जनसमूह पर बरस रहा हो। अनिस कुमार ओझा ने बताया कि अंत में कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती, धन्यवाद ज्ञापन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति, संतोष और उल्लास की झलक इस बात का प्रमाण थी कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सामाजिक एकता का दिव्य संगम बन गया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल त्रिपाठी (जिला सचिव), पत्रकार अभय त्रिपाठी, पंडित कार्तिकेय दुबे (जिला अध्यक्ष), शिखर ओझा (जिला कार्यकारिणी सदस्य), शाश्वत मिश्रा (जिला महासचिव सदस्य), गौरव पाण्डेय (जिला मीडिया प्रभारी), हर्षित मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष), विपुल मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष), समाजसेवी आनंद दुबे, अनिश कुमार ओझा (प्रदेश अध्यक्ष, सवर्ण आर्मी भारत युवा मोर्चा पूर्वी उत्तर प्रदेश ), सिद्धार्थ दुबे (ब्लॉक उपाध्यक्ष), सचिन दुबे (ब्लॉक सचिव) एवं अवध त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 27
Users This Year : 12040
Total Users : 24633
Views Today : 88
Total views : 48549