बांदा
निर्माण श्रमिकों एवं वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से संचालित अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ बांदा ने शैक्षिक सत्र 2025- 26 की 10वीं (सीबीएसई) परीक्षा में सत प्रतिशत परिणाम उपलब्धि दर्ज की है
यह विद्यालय श्रमिक परिवारों के बच्चों व कोविड 19 महामारी में अपने अभिभावकों को खो चुके बालक बालिकाओं तथा अन्य अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है विशेष बात यह है कि कक्षा 10वी का यह विद्यालय का प्रथम वर्ष था जिसने पहले ही बार में सत प्रतिशत सफलता प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है

इस वर्ष कुल 121 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जिनमें से सभी छात्र छात्राएं सफल घोषित हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कन्हैयालाल दीपक ने 48. 84% प्रेमलता देवी ने 83.57% रागिनी देवी ने 82.86% अंजलि और स्नेहा ने 82.43% अंकों के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया
प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय और प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521