वाराणसी।
कोतवाली थाना पुलिस ने कोडीनयुक्त न्यू फेंसेडिल कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब 38,000 पेज की विशाल चार्जशीट माननीय न्यायालय में दाखिल कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के सख्त अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई है।
यह मामला थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 235/2025 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ बीएनएस की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए गहन जांच और पुख्ता साक्ष्यों का सहारा लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल कुल 18 आरोपियों को चिन्हित किया है, जिनमें से एक मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल फिलहाल फरार है और उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रमुख अभियुक्तों का विवरण
1 शुभम जायसवाल (भगोड़ा घोषित)
2 भोला प्रसाद
3 प्रतीक मिश्रा
4 विशाल कुमार सोनकर
5 प्रतीक कुमार
6 धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल
7 आदित्य जायसवाल
8 राहुल यादव
9 हिमांशु कसेरा
10 आकाश पाठक
11 विकास सिंह
12 अंकित कुमार श्रीवास्तव
13 स्वप्निल केसरी
14 दिनेश यादव
15 आशीष यादव
16 महेश खेतान
17 बादल आर्या
18 विशाल कुमार जायसवाल
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और कोतवाली पुलिस टीम के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी में लिप्त था, जिससे युवाओं में नशे का जाल फैल रहा था।
पुलिस का कहना है कि यह चार्जशीट न सिर्फ इस गिरोह के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई का आधार बनेगी, बल्कि शहर में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर भी बड़ा प्रहार साबित होगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510