कक्षा 10 के सभी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैदूपुर

15 अप्रैल को सायं सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस शुभ अवसर पर राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल परिवार की ओर से कक्षा 10 के सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

हमें यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि विगत वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी मेहनत, लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पूज्य बाबा जी के आशीर्वाद से सफलता अर्जित की है।

विद्यालय के टॉपर्स में वैदिक शर्मा ने 97.23% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पीयूष शर्मा 96.31% के साथ दूसरे, आदित्य सिंह 95.2% के साथ तीसरे, ललित परमार 93.4% के साथ चौथे और शिखा सिंह 89.3% अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने भी विद्यालय को गौरवान्वित किया। शिखा सिंह ने गणित में 92% एवं विज्ञान में 89%, जय श्री राम ने हिंदी में 93% एवं आईटी में 94%, तस्लीम ने अंग्रेजी में 94% एवं गणित में 90%, हिमांशी पाठक ने आईटी में 93%, सोनाली उपाध्याय ने सामाजिक विज्ञान में 93% एवं हिंदी में 87%, लकी सिंह ने सामाजिक विज्ञान में 94% एवं अंग्रेजी में 89% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त रुद्रनाथ द्विवेदी ने अंग्रेजी में 86%, राज आर्यन श्रीवास्तव ने विज्ञान में 85%, विजय राज अंकित ने गणित में 82% एवं विज्ञान में 90%, अनामिका मौर्य ने अंग्रेजी में 94% तथा शौर्य कुमार ने आईटी में 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

इस ऐतिहासिक सफलता पर स्कूल के एम डी सर और डायरेक्टर मैम ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

स्कूल की प्राचार्य विभा सिंह ने कहा “शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है”, और आज हमारे बच्चे उसी मार्ग पर चलकर देश का भविष्य संवार रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई