वाराणसी,
राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के सदस्य पत्रकार राजेश पटेल के निर्देशन में एक 90 साल की उम्र में बुजुर्ग महिला लालमणि दिनांक 19 को एक गांछ आम का पेड़ लगाकर देश को हरित करने का संदेश दिया।
और यह भी कहीं कि अगर हर नौजवान एक-एक पेड़ मां के नाम से लगाते रहेंगे, तो हमारे देश में पर्यावरण शुद्ध रहेगा। हम सब निरोग रहेंगे स्वस्थ रहेंगे और हमारी धरती हरा भरा रहेगा।

धरती को हरित करना एक पुण्य का काम है इससे बड़ा कोई पूजा पाठ कोई धर्म नहीं है और सभी को हर्षोउल्लास के साथ जन-जन को आशीर्वाद दिया। नारी शक्ति बुजुर्ग महिला आए दिन लोगों का कल्याण करती रहती है।
और अपने जीवन में, माता रानी का आवाहन करके आम के पेड़ को आशीर्वाद दिया। यह भी कहा की एक पेड़ मैंने इसलिए लगाया की बड़ा होने पर इसका लोग फल खाएंगे और मेरे ना रहने पर लोग याद करेंगे।
मेरे जीवन का उद्देश्य यही रहा, कि लोग पीढ़ी दर पीढ़ी मुझे याद करेंगे। और आज के जनरेशन में नौजवानों को मैं संदेश देती हूं की हर नौजवान एक पेड़ मां के नाम से अवश्य लगायें, धरती को हरित करने में हमें कई रोगों से बचाता है पर्यावरण शुद्ध रहता है हवा पानी शुद्ध रहता है हम सभी निरोग रहते हैं।
राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के सदस्य पत्रकार राजेश पटेल, मानवाधिकार के सदस्य राजनाथ भारती और अन्य तमाम साथियों के साथ वृक्षारोपण किया गया🌳










Users Today : 18
Users This Year : 23714
Total Users : 36307
Views Today : 78
Total views : 71344