चन्दौली कमालपुर
सेंट जोसेफ स्कूल में प्रबंध निदेशक अनिल जोसेफ व प्रिंसिपल नेल्सन चेरियन के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम वार्षिकोत्सव स्पर्श 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देश भक्ति, मोबाइल का मंचन, पंजाबी गीत,पर जमकर धूम मचाया।
वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला से उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में गणेशा ओ गणेशा, मेरे ढोलना ना,सातों रे बहिनिया, मैने पायल है छनकाई,जो भक्त महाकाल का आदि गीत व सामूहिक नृत्य कर छात्रों में काफी वाहवाही लूटी।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव विद्यालय का प्रतिबिंब होता है।
विद्यालय मे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है।आधुनिकता के दौर मे पुरानी सभ्यताओं को जीवंत रखने की जरुरत है। शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके माध्यम से आप अब कुछ प्राप्त कर सकते है।शिक्षा को प्राप्त करने के लिए आपको ईमानदारी पूर्वक विद्यालय में आना होगा।विद्यालय एक ऐसा जगह है जहां आपके अंदर से अंधकार निकालकर प्रकाश देने का काम किया जाता है।बच्चों को बेहतर शिक्षा दिया जा रहा है।विद्यालय का अनुशासन ही बच्चों के शिक्षा को बताने का काम करता है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,जिपंस अंजनी सिंह, सीओ स्नेहा तिवारी,जे पी रावत, एल उमाशंकर सिंह,प्रबंध निदेशक अनिल जोसफ, प्रिंसिपल नेलशन चेरियन,राधेश्याम सिंह,राम प्रताप राय,अनिल मिश्रा,सुनील सिंह सहित अध्यापक गण व अभिभावक मौजूद रहें।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 60
Users This Year : 11850
Total Users : 24443
Views Today : 132
Total views : 48062