चन्दौली चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव स्थित डैडीज ईंट भट्टे पर समाजसेवी डॉ विनय प्रकाश तिवारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विनय पांडेय राहुल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और वनवासी समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में केक काटकर डॉ तिवारी का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान वनवासी समाज के लोगों ने डॉ तिवारी के सामाजिक कार्यों की सराहना की। विनय पांडेय राहुल ने कहा कि डॉ विनय प्रकाश तिवारी हमेशा समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करते रहते हैं और वे महीने में दो बार अपने निजी खर्चे पर बस द्वारा क्षेत्रवासियों को अयोध्या धाम में रामचंद्र का दर्शन भी कराते हैं।
कार्यक्रम में मिठाई और बच्चों को गुब्बारे खिलौने वितरण भी किया गया और सभी ने मिलकर खुशियां साझा कीं।।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276