चन्दौली डीडीयू नगर महिलाओं ने केंद्र सरकार के ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में एक बाइक और स्कूटी रैली निकाली। इस अधिनियम में महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।
नगर पालिका परिषद दीनदयाल नगर और भारतीय जनता पार्टी, चंदौली के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली गुरुद्वारा से शुरू होकर चकिया तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं ने “सशक्त नारी, सशक्त भारत” और “नारी शक्ति का सम्मान, देश का स्वाभिमान” जैसे नारे लगाए।
राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह कानून देश की महिलाओं को राजनीति में मजबूत भागीदारी प्रदान करेगा। उन्होंने जोर दिया कि सामान्य परिवारों की महिलाओं का संसद तक पहुंचना महत्वपूर्ण है और उन्होंने इस विधेयक का पूर्ण समर्थन किया।

रैली में शामिल महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कानून को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि इससे भविष्य में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
भाजपा नेता किरण शर्मा ने बताया कि यह रैली 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के समर्थन में आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले केवल इस विषय पर चर्चा होती थी, लेकिन अब यह सपना साकार हो रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने बाइक-स्कूटी रैली निकालने के साथ-साथ घर-घर जाकर समर्थन और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। उन्होंने “निर्णय में नारी, नए भारत की तैयारी” जैसे संदेशों का प्रसार किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राणा सिंह, मालती गुप्ता, किरण शर्मा, गीता रानी,ज्योति जयसवाल विनीता अग्रहरि, निधि तिवारी ,पूजाज लोटा ,मालती गुप्ता ,डॉ देवी का वीसी ,आरती यादव ,आराधना गुप्ता ,रेनू सिंह, सोनी कुमारी, सपना अग्रहरि ,राणा सिंह, कुंदन सिंह, विशाल तिवारी ,विजयदीक्षित ,गुरदीप सिंह, चंदेश्वर जायसवाल, महेंद्र पटेल ,सुनीलविश्वकर्मा ,अभिषेकसिंह, विशाल तिवारी और सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276