महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के साथ सहभाग किया।
इस अवसर पर Center of Excellence के विजन डॉक्यूमेंट व Inclusive AI for Uttar Pradesh डॉक्यूमेंट का अनावरण, साथ ही विभिन्न संस्थानों के मध्य महत्वपूर्ण MoU का आदान-प्रदान भी हुआ।
एक सप्ताह में Artificial Intelligence Campaign में सर्वाधिक ऑनलाइन पंजीकरण हेतु महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा TCS Foundation को Guinness World Record से सम्मानित भी किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत की सिद्धि के साथ ही टाटा समूह के सहयोग से स्थापित यह Center of Excellence पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी उन्नयन, रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।
सभी युवाओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं तथा टाटा ग्रुप को इस केंद्र की स्थापना के लिए धन्यवाद।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276