वाराणसी।
मिर्जामुराद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्त पर एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और मारपीट कर उसे अधमरा छोड़ने का गंभीर आरोप है।
जानकारी के अनुसार मंगवार को थाना मिर्जामुराद पुलिस क्षेत्र में गश्त और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर रखौना अंडरपास के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अमित कुमार बिन्द को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना के संबंध में सोमवार को पीड़िता के चाचा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के मुताबिक, उनकी नाबालिग भतीजी जब शौच के लिए गई थी, तब आरोपी अमित कुमार बिन्द ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। जब बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे अधमरा कर झाड़ियों में फेंक दिया।
इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मु.अ.सं. 103/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74/110 और 7/8 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था जिस संबंध में आरोपी युवक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।











Users Today : 65
Users This Year : 17378
Total Users : 29971
Views Today : 157
Total views : 59437