वाराणसी कमिश्नरेट अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत गोमती जोन की *पुलिस उपायुक्त (DCP) ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान * के कुशल निर्देशन और थाना प्रभारी फूलपुर *अतुल कुमार सिंह* की सक्रियता से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फूलपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर खालिसपुर से गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, मु0अ0सं0-100/2026 के वांछित अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार (14 अप्रैल) को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खालिसपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की। दोपहर करीब 2:00 बजे, स्टेशन से महज 100 मीटर पहले अभियुक्त आसिफ उर्फ अच्छे (पुत्र अली हुसैन, निवासी रोहनियां) को धर दबोचा गया।
अभियुक्त पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(2)(m) और 5(L)(J)(2)/6 पाक्सो एक्ट(POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह पीड़िता से शादी करना चाहता था और उसे भगाकर ले गया था।
टीम को मिली सराहना
डीसीपी नीतू काद्दयान और प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे
उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव (थाना फूलपुर)
हे0का0 दिवाकर गुप्ता(थाना फूलपुर)
हे0का0 संजय कुमार यादव (थाना फूलपुर)
क्षेत्र की जनता ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति समर्पित लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान और उनकी टीम की इस सक्रियता की सराहना की है। अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266