वाराणसी चोलापुर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती चोलापुर विकास खंड के तराँव भीदूर,भदवां, रसड़ा, सुल्तानीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहद गौरवपूर्ण और भव्य तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर जहां गाजे-बाजे के साथ विशाल रैलियां निकाली गईं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशिक्षु आईपीएस और चोलापुर थाना स्वतंत्र प्रभारी लेडी सिंघम मानसी दहिया खुद क्षेत्र मे भ्रमण किया ।
फील्ड में उतरीं ‘लेडी सिंघम’: सुरक्षा और सशक्तिकरण का संगम
अपनी कार्यशैली के लिए ‘लेडी सिंघम’ के रूप में पहचान बना चुकी आईपीएस मानसी दहिया ने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अजगरा, दानगंज और चोलापुर के सभी हल्का क्षेत्रों में सघन गश्त की।
लेडी सिंघम का मूल मंत्र कानून का राज और जनता का विश्वास साफ दिखाई दिया। उन्होंने न केवल रैलियों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत मंच से महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। कानून की जानकारी देते हुए उन्होंने आधी आबादी को सशक्त बनने का मंत्र दिया, जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
भदवां में ‘जय भीम’ के नारों से गूंजा क्षेत्र
ग्राम सभा भदवां में प्रधान प्रतिनिधि दिनेश लाल के नेतृत्व में एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ सड़कों पर उतरे। नीले झंडों और बाबा साहेब के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पुष्पांजलि:
रैली का समापन भदवां स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर हुआ, जहां माल्यार्पण कर बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया गया।
जनभागीदारी:
इस दौरान महिलाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय युवाओं ने भी व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया।
शांतिपूर्ण रहा आयोजन
चोलापुर पुलिस के ‘हाई अलर्ट’ और आईपीएस मानसी दहिया व थाना प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता का ही परिणाम रहा कि इतने बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में नेतृत्वकर्ता दिनेश लाल ने सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन और ग्रामवासियों का आभार जताया।
> “हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि कानून व्यवस्था बनी रहे और हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। बाबा साहेब का संविधान हमें समानता और सुरक्षा का अधिकार देता है।”* > — *आईपीएस मानसी दहिया (स्वतंत्र प्रभारी, चोलापुर)











Users Today : 65
Users This Year : 17378
Total Users : 29971
Views Today : 157
Total views : 59437