मीरजापुर
इनर व्हील क्लब ऑफ़ मिर्ज़ापुर समन्वय के तत्वावधान में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक पहल की गई।
इस अवसर पर कई उपयोगी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता, छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग, थ्री आर (रीयूज, रिड्यूस एवं रीसायकल) के महत्व की जानकारी, पॉक्सो एक्ट (बाल संरक्षण) के प्रति जागरूकता, बालिकाओं को हाइजीन किट का वितरण तथा जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण शामिल रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक डॉ. नीलू कपूर का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस दौरान के.एम.पी.जी. कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति जायसवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कंचन दुबे एवं एडवोकेट कंचन पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने-अपने विषयों पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और उन्हें जागरूक किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष सुप्रीत कौर एवं सचिव अमृता गुप्ता का विशेष योगदान रहा। उनके साथ सरिका अग्रवाल, संजना अग्रवाल, राखी अग्रवाल, रितु सरना एवं अंजू साध ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की सहायता करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 0
Users This Year : 15839
Total Users : 28432
Views Today :
Total views : 56357