सैयदराजा चंदौली आदर्श नगर पंचायत परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन नामित सभासदों अरुण कुमार मौर्य, रमेश राय , अमित कुमार को उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में नगर सहित विधान सभा का विकास हो रहा है। इस दौरान विधायक ने महिला आवास लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र भी वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन आभा जायसवाल ने करते हुए सभी नामित सभासदों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, सकलडीहा प्रमुख अवधेश सिंह, बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार,वीरेन्द्र जायसवाल,विशाल मद्देशिया उर्फ टून्नू,चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल उर्फ बाढू, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, धीरेन्द्र सिंह “शक्ति” सुशील कुमार शर्मा, विपिन सिंह,सभासद संतोष जायसवाल,धीरज गुप्ता,शिवा साव , चन्द्रशेखर प्रजापति सहित नगर के पूर्व सभासद सभासद गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 134
Users This Year : 23925
Total Users : 36518
Views Today : 291
Total views : 71788