मीरजापुर।
रोटरी इंटरनेशनल की ओर से नेपाल के काठमांडू में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर रो. बासुदेव गोलियान के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 3120 से रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के अध्यक्ष रो. संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष रो. आशुतोष सोनी ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनने के साथ-साथ रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के अध्यक्ष ने नेपाल के पाँच विभिन्न रोटरी क्लबों के साथ क्लब फ्लैग एक्सचेंज भी किया। यह उपलब्धि रोटरी मिर्जापुर के इतिहास में पहली बार दर्ज हुई, जो क्लब के लिए गर्व का विषय है।
अध्यक्ष संदीप जैन ने रोटरी क्लब पाटन, रोटरी क्लब विराट नगर, रोटरी क्लब नेपाल, रोटरी क्लब गोंगबू, रोटरी क्लब काठमांडू मेट्रो के साथ फ्लैग एक्सचेंज किया।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280