पड़री, मीरजापुर।
विकास खंड पहाड़ी के प्राथमिक विद्यालय सिद्धि में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रा अंशिका एवं अटल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रा मौसम को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। नवाचार के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों को शिक्षण किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक दयानंद मिश्र की विशेष प्रशंसा की।
उन्होंने कहाकि शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि विद्यालय के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो रहे हैं। कार्यक्रम में एफआरसीटी की प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा ने विद्यालय को इनवर्टर व बैटरी प्रदान किया। प्रधानाध्यापक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी, नवीन तिवारी, राकेश कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान रामसागर, विकास बंसल, मंगला प्रसाद, राजेश, संजय, राहुल, महेश, सुरेश व बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280