वाराणसी
भूमि पूजन कर के 33,/11 के वी. नया विद्युत उपकेन्द्र लंका भगवानपुर अंतर्गत 4 करोड़ 50 लाख की लागत से केन्द्र राज्य सरकार द्वारा संचालित जनपद वाराणसी के विद्युत प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में आधुनिकरण योजना अंतर्गत शुभ आरम्भ किया गया। जिसके मुख्य अतिथि – सौरभ श्रीवास्तव . विधायक कैन्ट विधानसभा क्षेत्र रहे। जबकि देखा जाए तो भगवानपुर क्षेत्र की जनता की मांग थी कि यहां पर पानी की टंकी का निर्माण कराने की व्यवस्था की जाए।
लेकिन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनता की मांग को अनदेखा करते हुए। जिस स्थान को पानी की टंकी निर्माण के लिए विकल्प चुना गया था वहां पर विद्युत उपकेंद्र का पावर हाउस निर्माण करने के उद्देश्य से भूमि पूजन कर 4 करोड़ 50 लाख की लागत से 33/ 11 के वी० नए विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन कर दिया। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
क्षेत्रीय महिलाएं लगातार विधायक सौरभ श्रीवास्तव से पानी की समस्या का समाधान के लिए गुहार लगाती दिखाई दी जिसको देखते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उन्हें अस्वस्थ कहते हुए कहा कि जल्द ही पानी की भी वैकल्पिक व्यवस्था यहां पर कर दी जाएगी मैं इसके लिए एक लेटर पीएमओ कार्यालय से लिखूंगा। कल आप लोग 2 से 4 की संख्या में पीएमओ कार्यालय रवींद्रपुरी पर क्षेत्रीय लोग आए।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280