वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में अकेलवा-तितखोरी मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी,

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार अकेलवा से बनकट फाटक की ओर जा रही थी। साइकिल सवार युवक भी उसी दिशा में जा रहा था, जब कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद कार चालक तुरंत वाहन लेकर फरार होने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने उन पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद वह अकेलवा की तरफ तेजी से भाग निकला।

घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अकेलवा अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने कार का आंशिक नंबर नोट करने का प्रयास किया है, लेकिन पूरा नंबर दर्ज नहीं हो सका। घटना की सूचना अभी तक पुलिस को दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

रिपोर्ट अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —