वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन में अपराधियों पर नकेल कसने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार शाम को चक्रव्यूह अभियान’ के तहत जबरदस्त छापेमारी और चेकिंग की गई। *एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र के असमाजिक तत्वों और नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।
सिंधोरा: पांच वाहनों का चालान, फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारी सिंधोरा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। उनके साथ हल्का प्रभारी उप निरीक्षक अंकित सिंह, उप निरीक्षक श्वेतांशु पाण्डेय और उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
अभियान के दौरान संदिग्ध दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस की इस सक्रियता का नतीजा रहा कि नियम विरुद्ध संचालित हो रहीं 5 गाड़ियों का चालान काटकर कड़ी चेतावनी दी गई। मिशन शक्ति: लेडी सब इंस्पेक्टर दीप्ती शर्मा की अलग पहचान सिंधोरा क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति’ की प्रभारी लेडी सब इंस्पेक्टर *दीप्ती शर्मा* का एक प्रभावी और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
उनके द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान और जनता के साथ उनके संवाद की स्थानीय लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर उनकी सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
फूलपुर: अपराधियों में खौफ, प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह की सक्रियता वहीं, फूलपुर थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एडीसीपी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फूलपुर पुलिस ने जिस तरह से मोर्चा संभाला है, उससे क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल साफ देखा जा रहा है।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280