वाराणसी।
डॉ. सैमुअल हैनिमेन की 271वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वाराणसी होम्योपैथिक डीलर्स एसोसिएशन, वाराणसी एवं चन्दौली के होम्योपैथिक चिकित्सक, डीलर्स, छात्रों और कर्मचारियों ने जन-जागरूकता रैली में भाग लिया। शुभारंभ उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त डॉ. कृष्ण कान्त शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया। डॉ. सैमुअल हैनिमेन जी के चित्र पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण किया गया।
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान ‘रविदास गेट’ पर डॉ. कृष्ण कान्त शुक्ला ने कहा कि “मानवता की रक्षा होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली से ही की जा सकती है।” प्रोफेसर प्रीतिम सिंह जी एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल यादव ने होम्योपैथिक OPD खोलने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में होम्योपैथिक OPD प्रांरम्भ नहीं हो जाता, संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में नव प्रवेशी महिला डॉक्टरों को सम्मानित किया गया और वाराणसी होम्योपैथिक डीलर्स एसोसिएशन वाराणसी एवं चन्दौली के डीलर्स को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।।जन-जागरूकता रैली में डॉ. अमित कुमार, डॉ. अपर्णा, डॉ. पूनम पाण्डेय, डॉ. मोनिका, डॉ. मधु गोस्वामी सहित कई चिकित्सक और सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 23
Users This Year : 23814
Total Users : 36407
Views Today : 31
Total views : 71528