चंदौली सकलडीहा शारदीय नवरात्र हो या चैत्र का नवरात्र देवी मंदिरों पर महिलाओं का हुजूम दोनों ही नवरात्र में देखने को प्राप्त होती है। वही नवरात्र में अधिकांश स्थान पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना व भव्य पंडाल का आयोजन किया जाता है। इसी के साथ कई स्थानों पर तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। वहीं महिलाओं द्वारा मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के दर्शन करने का कार्य जारी रहता है। इसी के साथ अपने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए भक्तों द्वारा मां के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद के साथ मन्नत भी मांगी जाती है।
वही मन्नत पूर्ण होने के पश्चात लोगों द्वारा मां के मंदिर पर उपस्थित होकर पूजन हवन भी किया जाता है।इसी क्रम में सकलडीहा क्षेत्र के दुर्गा माता मंदिर, सम्मय माता मंदिर, काली माता मंदिर के साथ विभिन्न मंदिरों पर प्रातः काल से ही दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा मां के जयकारे के साथ पूजन करने का क्रम जारी रहा। वही धूप दीप फल फूल माला तथा अंगवस्त्र से मां का सिंगर किया जा रहा था। इसी के साथ कई मंदिरों पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। कुछ मंदिरों पर देवी पाठ तथा नवदुर्गा का पाठ भी प्रारंभ था।









Users Today : 36
Users This Year : 23732
Total Users : 36325
Views Today : 128
Total views : 71394