चंदौली नौगढ़ इलाका अब तेजी से पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी को प्रदेश और देश स्तर पर एक भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने इन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह क्षेत्र आने वाले समय में पिकनिक और एडवेंचर का प्रमुख केंद्र बनेगा।क्या-क्या सुविधाएं होंगी विकसित?
पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी—
एडवेंचर गेम्स की व्यवस्था
बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क
प्राकृतिक दृश्यावलोकन के लिए वॉच टावर
खानपान के लिए कैंटीन
बैठने और विश्राम की बेहतर व्यवस्था सुरक्षा और सुविधाओं पर खास जोर

जिलाधिकारी ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए झरनों के किनारे रेलिंग लगाने, सुरक्षित मार्ग विकसित करने और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही पर्यटकों के लिए स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीयों को रोजगार
इस योजना के तहत पर्यटन विभाग और वन निगम मिलकर कार्य करेंगे।
इससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। छोटे दुकानदारों, गाइड्स और स्थानीय व्यवसायों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

बन रहा पहली पसंद का पिकनिक स्पॉट
नौगढ़ क्षेत्र के ये जलप्रपात पहले से ही अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। अब बेहतर सुविधाओं के साथ यह क्षेत्र सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आने वाले समय में यहां पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
कुल मिलाकर, प्रशासन की पहल से चंदौली का यह क्षेत्र न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए पर्यटन का नया आकर्षण बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 4
Users This Year : 17045
Total Users : 29638
Views Today : 4
Total views : 58729