वाराणसी।
शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चेतगंज पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने मय हमराह एवं चौकी प्रभारी तेलियाबाग के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त किया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने तेलियाबाग चौकी क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई भी की। इस दौरान दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे सार्वजनिक मार्गों पर कब्जा न करें, जिससे यातायात प्रभावित न हो।
पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील भी की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि शहर में सुचारु यातायात और शांति व्यवस्था बनी रहे।











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 54
Total views : 71551