वाराणसी
दिनाँक 03.04.2026 को वाहिनी रवींद्रालय पर सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) के कुशल निर्देशन एवं अध्यक्षता में डॉ (प्रो.) अच्युत पाण्डेय, HOD,मानसिक रोग विभाग, ट्रामा सेंटर, BHU वाराणसी एवं मानसिक रोग विभाग के अन्य चिकित्सक डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ रितिका, डॉ अर्गदीप के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन आदि के संबंध में विशेष व्याख्यान देकर जवानों को संबोधित किया गया।
डॉ0 अच्युत पाण्डेय के वाहिनी आगमन पर सेनानायक द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.

डॉ पाण्डेय द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया. मानसिक रोगी के पहचान के तरीके, उसके क्रियाकलाप एवं निदान, डिप्रेशन से बाहर निकालने की कला, जीवन आनंद पूर्वक जीने की कला आदि अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए.
डॉ साहब द्वारा जवानों को बताया गया कि जीवन आप किस तरीके से आनंद में कम संसाधन होते हुए भी जी सकते हैं.डॉ पाण्डेय की टीम के द्वारा भी ट्रामा सेंटर एवं सर सुंदरलाल चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य के इलाज एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जिक्र किया गया..

इस अवसर पर विनय कुमार मिश्रा चिकित्सक, वाहिनी चिकित्सालय, कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल , अजीत प्रताप सिंह -दलनायक , सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर, गौरव त्रिपाठी -RTC प्रभारी सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण एवं आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त रिक्रूटों की उपस्थिति बनी रही..











Users Today : 222
Users This Year : 10623
Total Users : 23216
Views Today : 372
Total views : 45611