वाराणासी-02अप्रैल2026।
विद्युत मज़दूर पंचायत ने आज ट्रामा सेंटर में विधुत स्पर्शाघात से घायल संविदाकर्मी बृजमोहन मिश्रा का हाल चाल देखा जहाँ उसकी इलाज में हो रही लापरवाही को देखते हुये तत्काल मुख्य अभियन्ता और अधीक्षण अभियंता को उसकी बेहतर इलाज कराने और पूरे प्रकरण की जांच कराने का आग्रह किया जिस पर उनके द्वारा आश्वत किया गया कि पहले कर्मचारी की बेहतर इलाज की व्यवस्था कराते हुये उक्त विधुत घटना की जांच भी कराएंगे।
विद्युत मज़दूर पंचायत के प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री ने बताया कि विद्युत विभाग में अधिकारियों की मनमानी का नतीजा है कि पूरे वर्ष लगातार विद्युत स्पर्शाघात से संविदाकर्मीयो की जान लगातार जा रही है उसके बावजूद भी जल्दबाजी में काम कराने की आदत से बाज नही आ रहे है और कर्मचारी अधिकारियों के दबाव में मानसिक प्रेसर में जल्दबाजी एवं अधिकारियों को खुश करने के चक्कर मे कालकवलित हो रहे है, जिसका ताजा उदाहरण कल वाराणसी के नगरीय विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अंतर्गत पटालेश्वर क्षेत्र में एक बृजमोहन मिश्रा नामक संविदा कर्मी कार्य के दौरान हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।
किन्तु विभाग द्वारा इसे विद्युत स्पर्शघात न बताकर सीढ़ी से गिरना बताया जा रहा है जबकि आज विद्युत मज़दूर पंचायत का प्रतिनिधि मंडल जब उक्त संविदाकर्मी से मिलने गया तो देखा कि उसके हाथ की स्किन जली हुई है और उसका इलाज भी अच्छे से नही हो रहा है जिसपर तत्काल मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने एवं उक्त कर्मचारी का बेहतर इलाज कराने का आग्रह किया गया ।
प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री ओ0पी0 सिंह,जिउतलाल,रमाकांत ,राजकुमार,बंशीलाल आदि रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 18
Users This Year : 18082
Total Users : 30675
Views Today : 20
Total views : 60897