शहाबगंज पुलिस का अभियान तेज, वारंटी अभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

शहाबगंज (चंदौली) थाना शहाबगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में शहाबगंज थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित क्रिमिनल अपील संख्या 1999/1987 (सोनू व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) के तहत वारंट जारी होने पर आरोपी सोनू पुत्र मेवा, निवासी ग्राम कटवामाफी थाना शहाबगंज को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 58 वर्ष बताई जा रही है।

यह गिरफ्तारी 29 मार्च 2026 की शाम करीब 8 बजे ग्राम कटवामाफी से की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, उपनिरीक्षक अंगद सिंह, कांस्टेबल राहुल यादव व हेड कांस्टेबल महेश प्रताप सिंह शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।