मीरजापुर
थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः29.03.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी के घर में घुसकर छेड़खानी, अश्लील हरकत करने तथा घर के सामान में तोड़फोड करते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-118/2026 धारा 76,351(3),352,324(2),333 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में ,उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम धौरहरा से नामजद अभियुक्त अमित साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी सराय टेकउर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 70(1),76,351(3),352,324(2),333 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।










Users Today : 48
Users This Year : 23990
Total Users : 36583
Views Today : 139
Total views : 71955