संघर्ष समिति उ0प्र0 के प्रदेश कमेटी की हुई ऑनलाइन बैठक में हुआ निर्णय उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में 11 अप्रैल को प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में आंदोलन का ऐलान : किसी भी कर्मचारी या अभियंता का उत्पीड़न हुआ तो प्रदेश भर में होगा सामूहिक सत्याग्रह

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणासी-29मार्च2026  विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की आज आयोजित ऑनलाइन बैठक में पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में संघर्ष समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। यदि तब तक उत्पीड़नात्मक सभी कार्यवाहियां वापस नहीं ली जाती हैं, तो इसी बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

संघर्ष समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष द्वारा किसी भी कर्मचारी या अभियंता के खिलाफ उत्पीड़न की नीयत से निलंबन या दंडात्मक कार्रवाई की जाती है, तो प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता तत्काल सामूहिक सत्याग्रह के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन आगामी गर्मी के मौसम में जानबूझकर बिजली व्यवस्था को प्रभावित करने की योजना बना रहा है, ताकि निजीकरण के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि बिजली कर्मी इस मंशा को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे और हर प्रकार के उत्पीड़न का पुरजोर विरोध करेंगे।

इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 11 अप्रैल से पूर्व संघर्ष समिति से जुड़े सभी श्रम संघ अपने-अपने स्तर पर प्रदेशभर में व्यापक सभाएं आयोजित कर कर्मचारियों को एकजुट करेंगे।

11 अप्रैल को लखनऊ में होने वाली बैठक में प्रदेश के सभी संगठनों की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सक्रिय सदस्य भाग लेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से संजय सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, महेन्द्र राय,अंकुर पांडेय, मोहम्मद वसीम, सोहेल आबिद, माया शंकर तिवारी, श्रीचंद, मोहम्मद इलियास, सरजू त्रिवेदी, योगेंद्र लाखा, ए के श्रीवास्तव, रफीक अहमद, पी एस बाजपेई, प्रेम नाथ राय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।