वाराणसी मिर्जामुराद
थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु अदलहाट क्षेत्र से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लालपुर गांव के पास ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसा इतना तेज था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।











Users Today : 106
Users This Year : 15673
Total Users : 28266
Views Today : 230
Total views : 56138