चन्दौली सैदूपुर क्षेत्र के शाहपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत घोड़ियवा पहाड़ी के पास गुरुवार की देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई, जहां पशुपालक शिवपूजन पाल की करीब 75 भेड़ें अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालक परिवार में चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि शिवपूजन पाल रोज की तरह अपनी भेड़ों को पहाड़ी के पास चराने के लिए ले गए थे। वहीं पर रात को रोक रखे थे और वह रात्रि में घर पर खाना खाने के लिए आ गए थे सुबह जब वह मौके पर पहुंचे तो सभी भेड़ें गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित पशुपालक ने इस संबंध में चकिया कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि भेड़ों की चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 120
Users This Year : 23911
Total Users : 36504
Views Today : 275
Total views : 71772