सैयदराजा(चंदौली) विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल एवं सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की देर शाम श्री राम महोत्सव समिति ने नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा जो कामाख्या मंदिर से निकाली गयी। जो मुख्य मार्गों से होते हुए भीम बाबा मंदिर एवं ठाकुरवाङी के प्रांगण में समाप्त हुई। शोभायात्रा में राम सीता लक्ष्मण सहित विभिन्न झाॅकी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार की प्रातः ध्वजा प्रभात फेरी के साथ ही नगर भ्रमण कर दर्जनों युवा टोली ने किया ।
वहीं 10 बजे भजन एवं कीर्तन का आयोजन सुंदरकांड से शुरुआत हुआ। जिसमें नारियों की काफी सहभागिता भी रहीं , मध्यान्ह 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव के साथ ही “भय प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी…,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, के भजन के साथ श्री रामलला का जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, सायंकाल 4 बजे से श्री राम जानकी भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नर नारी कि सहभागिता रही
जिसमें आकर्षक मनमोहक (लाग) झांकी जिसमें चंद्रकांता की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र गोरिल्ला डांस ,हनुमान जी विशाल प्रतिमा ,सीताराम दरबार झांकी का प्रदर्शन किया गया, इसके अलावा भारतीय बजरंगी मिसाईल शोभायात्रा में आतिशबाजी करते हुए निरंतर अपने पथ पर आगे चल रही थी ।

जिसमें कामाख्या मंदिर पौहारी बाबा की कुटिया शुरू हुई । शोभायात्रा भीम बाबा मंदिर एवं ठाकुरबाङी के प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। तत्पश्चात सायंकाल 7 बजे अविनाश कश्यप, सिद्धि चौरसिया, खुशी शर्मा, खुश्बू वर्मा , वैष्णवी अग्रहरि की टीम ने साज सज़्जा के साथ महिलाओं को आत्मरक्षा कैसे करें इसका मॉडल प्रस्तुत किया गया। जहां एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये मंच पर अध्य्यात्मिक सांयकाल महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। भव्य नृत्य भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया।
शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल “बाढू” बच्चा बाबू अग्रहरि ,परमेश्वर मोदनवाल, सुशील शर्मा प्रबंधक किड्स पब्लिक स्कूल, धीरेंद्र सिंह “शक्ति ” वरिष्ठ पत्रकार, नरेन्द्र चौरसिया ,गणेश गुप्ता ,राजेश सिंह कादिराबाद, जवाहर पाण्डेय “लोटन गुरू,अजय कश्यप, डा. रामअशीष कुशवाहा ,राहुल जायसवाल, सुरेश गुप्ता, बलबीर केशरी,शशि अग्रहरि,चंद्रभान,भरोस, घनश्याम, विश्वकर्मा,गुड्डू,प्रदीप एनाउंसर, मोहित केशरी,नामवर , शिवा गुप्ता,नाघा वर्मा,चन्द्रशेखर प्रजापति, संजय कश्यप, दिलीप अग्रहरि ,संदीप कुमार, रंजीत सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 120
Users This Year : 23911
Total Users : 36504
Views Today : 275
Total views : 71772