वाराणसी
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित ‘मिशन शक्ति अभियान-5.0’ के द्वितीय चरण के तहत आज रिजर्व पुलिस लाइन्स में भव्य “Run For Empowerment” मैराथन का आयोजन किया गया। एडीजी जोन पियूष मोर्डिया और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
इस मैराथन में महिला आरक्षियों, विभिन्न स्कूलों की छात्राओं और स्वयंसेवी संस्थाओं सहित कुल 234 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और प्रेरणा स्रोत के रूप में वाराणसी की पहली महिला सीए जमुना शुक्ला, समाजसेवी डॉ. शिप्रा धर और एकता पारिक को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विजेता: विकास इंटर कॉलेज की अंजलि प्रजापति (प्रथम), छवि गुप्ता (द्वितीय) और तान्या गुप्ता (तृतीय) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जागरूकता: दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1076 आदि) के पम्प्लेट वितरित कर समाज को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
उद्देश्य: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों सहित वन स्टॉप सेंटर की टीमें मौजूद रहीं, जिन्होंने बालिकाओं को निर्भीक होकर अपने सपने साकार करने हेतु प्रेरित किया।











Users Today : 128
Users This Year : 23919
Total Users : 36512
Views Today : 283
Total views : 71780