चन्दौली डीडीयू रेल मंडल / औरंगाबाद:
बिहार की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड (जेपी हाई स्कूल) के होनहार छात्र सुधांशु कुमार ने अहमदाबाद में आयोजित National Deaf Athletics Championship 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
भव्य स्वागत: “आप बिहार के स्वाभिमान हैं”
अहमदाबाद से जीत का परचम लहराकर वापस लौटे सुधांशु का डीडीयू रेल मंडल पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीआरपी (प्रखंड साधन सेवी) श्री लाल बहादुर जी ने सुधांशु को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “सुधांशु, आप औरंगाबाद के ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के स्वाभिमान हैं।”
समावेशी शिक्षा की बड़ी जीत
लाल बहादुर ने इस सफलता को समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सुधांशु की यह जीत उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा है जो शारीरिक बाधाओं को अपनी कमजोरी समझते हैं। यह पदक साबित करता है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी बाधा आपको मंजिल










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280