पीडीडीयू नगर (चंदौली):
क्षेत्र के परशुरामपुर स्थित विश्वनाथ सिंह महाविद्यालय में बीएड (B.Ed) के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करते हुए बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो. शौकत सिद्दीकी ने शिक्षा और जीवन के मूल्यों पर गहरा प्रकाश डाला।
शिक्षा केवल डिग्री नहीं, सामाजिकता का आधार है
उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. शौकत सिद्दीकी ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही शिक्षा नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा, “शिक्षित होने के साथ-साथ एक बेहतर सामाजिक प्राणी होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा न केवल समाज में प्रकाश फैलाती है, बल्कि व्यक्ति के भीतर सामाजिकता और नैतिकता का भी विकास करती है।”
समय की महत्ता पर शायराना अंदाज
समय (वक्त) की कीमत समझाते हुए डॉ. सिद्दीकी ने बेहद प्रभावशाली पंक्तियाँ साझा कीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा:”वक्त की कद्र करना चाहिए क्योंकि वक्त नूर को बेनूर बना देता है, फकीर को हुजूर बना देता है, और वक्त ही कोयले को कोहिनूर बना देता है।”
शिविर का समापन एवं सम्मान समारोह
प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सुभाष सिंह यादव, डॉ. मदन मोहन दुबे एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मो. शौकत ने संयुक्त रूप से कैंप का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने स्काउट गाइड के माध्यम से अनुशासन और सेवा का संकल्प लिया।










Users Today : 77
Users This Year : 10394
Total Users : 22987
Views Today : 198
Total views : 45230