मीरजापुर |
आवेदक अखिलेश दुबे निवासी रतनगंज थाना को0कटरा द्वारा थाना को0कटरा साइबर सेल टीम से शिकायत की गयी कि फ्लाइट बुकिंग के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा UPI के माध्यम से पीड़ित के खाते से कुल ₹21,060/- की साइबर ठगी की गयी है । थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा आवेदक की उक्त शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय स्थापित कर सम्पूर्ण धनराशि ₹21,060/- को शिकायतकर्ता के खाते वापस कराया गया ।
खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं को0कटरा साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280