मीरजापुर |
थाना अदलहाट पर दिनांकः10.03.2026 को एक महिला द्वारा अपने पति सहित अन्य नामजद के विरूद्ध वादिनी को मारने-पीटने व प्रताड़ित करने, नकाब पहनने का दबाव बनाने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-53/2026 धारा 85,115,351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अदलहाट को निर्देश दिये गये ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः26.03.2026 को उपनिरीक्षक रामसूरत यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर समदपुर हाइवे के पास से नामजद अभियुक्त अरमान पुत्र इंसाफ खां निवासी ग्राम शाहपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 85,115(2),351(3),352,64(2)(ड) बीएनएस व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280