लाखों नहीं, करोड़ों नहीं बल्कि 1 अरब के स्कैम का भंडाफोड़..

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर:  रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके कारनामे सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए. यह गिरोह ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अब तक करीब 1 अरब (100 करोड़) रुपए की हेराफेरी कर चुका है।

पुलिस ने गोरखपुर के एक नामचीन होटल में छापेमारी कर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो वहां नए शिकार फंसाने की योजना बना रहे थे…

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने फर्जी और किराए के बैंक खातों के जरिए लगभग एक अरब रुपए का लेनदेन किया है। ठगी गई इस भारी-भरकम रकम को आरोपी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कर देते थे। गिरोह का मास्टरमाइंड लोगों को घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर उनके साथ ठगी करता था….

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।