चहनियां/चंदौली बिसुपुर गांव में सोमवार को ईद मिलन में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी । सैलून एसोशिएशन ट्रस्ट के ब्लाक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी के देखरेख में ईद मिलन उत्साह पूर्वक रहा ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद की तरह सुबह उठकर नित्य क्रिया करने के बाद ईद मिलन का आयोजन हुआ ।
जिसमें हिन्दू मुस्लिम एक साथ सेवई सहित अन्य पकवान खाये । गले लगकर बधाई दिया । इस अवसर पर एड.संदीप यादव ने कहा कि इस गांव में हमेशा ही हिन्दू मुस्लिम एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते है । यह गांव एक मिशाल है जहां संत त्रिदंडी स्वामी ने चतुर्मासा महायज्ञ कराया है ।
इनके साथ ही संत लक्ष्मी प्रपत्र जियर स्वामी,संत सुन्दरदास आदि सन्तो में यज्ञ कराया है । ब्लाक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी ने कहा कि हमारे एसोशिएशन द्वारा यह मिलन, होली मिलन की तरह मनाते हैं ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, मिंटू तिवारी,संजय यादव,शंभु यादव,रामधन मास्टर,चुलबुल सलमानी,रमजान अली,सोनू यादव,जमालुद्दीन,राजू,गुड्डू अली,जान साबिर,इमरान गुलफान,आशिक,साहिल आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259