वाराणसी न्यूज : – उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक निर्यात प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दो दिवसीय निर्यात संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया,
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार, निदेशक, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिग्विजय भार्गव, उप निदेशक उद्यान वाराणसी- मंडल, वाराणसी उपस्थित रहें।
उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर सुभाष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, वाराणसी द्वारा किया गया।
निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कुल 15 फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनियों के बोर्ड आफ डायरेक्टरर्स एवं सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जो कि शाकभाजी, पुष्प एवं मौन पालन का कार्य करते हैं तथा निर्यात की तरफ अग्रसर है।
दिनांक-17.03.2026 को डॉ0 स्वाति शर्मा द्वारा प्रसंस्कृत उत्पादों का निर्यात एवं मूल्य संवर्धन, विशाल प्रधान द्वारा निर्यात हेतु उत्तम कृषि पद्धतियां (GAP) एवं प्रमाणीकरण, डॉ0 डी0पी0 सिंह द्वारा निर्यात हेतु उत्पाद का एकत्रीकरण एवं कृत्रिम बुद्धिमता (AI) का उपयोग विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में दुबई से आये निर्यातक अर्नव पात्रा ने मिर्च उत्पाद को सीधे कृषकों से अनुबन्ध के आधार पर क्रय कर गल्फ देशों में भेजने तथा उचित मूल्य दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रशिक्षणार्थी कृषको का भ्रमण एपिडा द्वारा निर्मित ’’सरदार वल्लभ भाई निर्यात सुविधा केंद्र/इंटीग्रेटेड पैक हाउस, चुनार, मिर्जापुर में कराया गया। जहां पर भारत की सभी निर्यात सम्बन्धी अनुभाग उपस्थित थे।
एपिडा के सहायक क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सी0बी0 सिंह द्वारा ग्लोबल गैप एवं फोटो सेनेटरी प्रमाण पत्र की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। निर्यात केंद्र पर एपिडा सचिव मसाला बोर्ड के विशेषज्ञ एवं इंस्टीट्यूट आफ पैकिंग के निदेशक एवं कोरेंटाइन, एक्सपोर्ट एक्सपेंशन के सभी अधिकारी/वैज्ञानिक उपस्थित रहें।
दोपहर बाद भ्रमण दल भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र पहुंचा। डा0 सुदर्शन मौर्य द्वारा पेस्ट मैनेजमेंट एवं यू0एस0 में आई0पी0एम0 मॉड्यूल विषय पर व्याख्यान दिया गया। तदुपरांत निदेशक भारतीय सब्जीे अनुसंधान संस्थान एवं जिला उद्यान अधिकारी, वाराणसी द्वारा प्रशिक्षार्थियों/कृषकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुधांशु कुमार सिंह, उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671