मीरजापुर।
जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सप्तदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 15 मार्च 2026 को यातायात एवं सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई।
यातायात नियम अपनाये, जीवन बचाये कार्यक्रम के तहत यातायात एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली निकाल कर वाहन चलाने वाले लोगों को जागरुक किया तथा जो लोग हेलमेट नही लगाए थे उन्हे पुष्प देकर आगे से हेलमेट, सिट बेल्ट जैसे सभी यातायात नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम मोहन अस्थाना ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे में और तेज गाड़ी चलाने के शौक में कई लोगो की जान का कारण बन जाते है, इसलिए सरकार विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को जोड़ा गया है। ताकि विद्यार्थी इसके प्रति जागरूक होकर अपने जीवन में प्रगति करें।
मुख्य वक्ता नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक शिव शंकर जी ने कहा कि आज हमारे देश के अधिकांश लोग सड़क हादसों में अपने प्राण गंवा देते है। इसलिए लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए यातयात के नियम बनाए गए है। जो हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करते है।
यातायात जागरुकता रैली शिविर स्थल से निकालकर मुख्य मार्ग पर जाकर यातायात जागरुकता नारा लगाते हुए पुन: शिविर स्थल पर आकर संपन्न हुआ। अंत में डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ.ध्रुव जी पांडे, डॉ. वसीम अकरम अंसारी, डॉ अभिषेक कुमार मौर्य आदि प्राध्यापक तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।











Users Today : 6
Users This Year : 16969
Total Users : 29562
Views Today : 6
Total views : 58591