मीरजापुर।
राज्य सरकार में सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त डॉ ऋषिकेश भास्कर यशोद के द्वारा जनपद को कुल 5440 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार के स्तर से आगामी चैत्र नवरात्रि मेला के दृष्टिगत समस्त लाइफ जैकेट का त्वरित निःशुल वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है l रविवार, 15-03-2026 को माननीय नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में विंध्याचल क्षेत्र के चिन्हित नाविकों को दीवान घाट पर कुल 1500 लाइफ जैकेट का निःशुल्क वितरण किया गया है l
नाविकों को सशक्त करने के दृष्टिगत सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति, 2020 के अंतर्गत वर्ष 2023 में नीति में उल्लिखित प्रारूप पर तहसील स्तरीय समिति के गठन उपरांत जनपद के समस्त नाविकों का स्थलीय सत्यापन किया गया। जनपद के समस्त चिन्हित नाविकों का पर्यटन प्रबंध संस्थान, लखनऊ के सहयोग से नाविकों का विषय विशेषज्ञों द्वारा तहसील सदर एवं चुनार में विगत दो वर्षों से एक दिवसीय प्रशिक्षण 60-60 के बैच में कराया जा रहा है। नाविक प्रशिक्षण के साथ ही वर्ष 2025 सितंबर में जनपद के समस्त नाविकों का डाटा राहत आयुक्त कार्यालय, लखनऊ के द्वारा विकसित नाव प्रबंधन पोर्टल पर नाव के विवरण के साथ मैपिंग के कार्य को पूर्ण किया गया है।
उपरोक्त मैपिंग के अनुसार जनपद के जिन नाविकों के पास नाव क्षमता के अनुरूप लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं थी या कम थी, उनके सापेक्ष राहत आयुक्त कार्यालय, लखनऊ द्वारा जनपद को लाइफ जैकेट भिजवाई गई है। वर्तमान में जनपद मीरजापुर के तहसील सदर एवं चुनार में चलने वाली छोटी, बड़ी एवं मझौली नावों से संबंधित समस्त नाविकों को कुल 5440 लाइफ जैकेट का वितरण किया जा रहा है।











Users Today : 6
Users This Year : 16969
Total Users : 29562
Views Today : 6
Total views : 58591