श्री श्री 1008 बाबा प्रसन्नदास जी महाराज (जिंदा समाधि स्थल)तपोभूमि,भक्तों की होती है मुराद पूरी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कमालपुर  बाबा प्रसन्नदास जी महाराज के समाधि स्थल खड़ान धानापुर का निर्माण स्व० रामनरेश सिंह के द्वारा सन् 1968 में अपने निजी धन से कराया गया।उनके पुत्रो द्वारा नरेन्द्र प्रताप सिंह,विरेन्द्र प्रताप सिंह, स्व० सुरेन्द्र प्रताप सिंह,डा० देवेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा देख-रेख व नित्य पूजा- पाठ किया जाता है।

बाबा प्रसन्नदास जी की महिमा ऐसी है कि लोगो का सहयोग व क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह व सरकार के द्वारा समाधि स्थल पर निर्माण कार्य हो रहा है।अमृत सरोवर पर जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रवली सिंह, दीनानाथ शर्मा व पड़ोसी गाँव कान्धरपुर का भी सहयोग रहा है।

बाबा परमहंस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कान्धरपुर को स्व० रामनरेश सिंह के ही द्वारा पहला पक्का विल्डिंग कक्ष अध्यापको को रहने के लिए अपने निजी धन से कराया गया। उनके पुत्र डा० देवेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा एक कक्ष का निर्माण कराया गया।

ग्राम पंचायत खड़ान की कुछ जमीन बंजर थी।उस समय पूर्व प्रधान कमला सिंह ने इसे अपने स्टैम्प पर लिखकर दिया था।स्कूल में हाईस्कूल के निर्माण में भी स्व० रामनरेश सिंह के बडे पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा फर्नीचर की व्यवस्था की गई। स्व० रामनरेश के परिवार के द्वारा गांव में बिजली की व्यवस्था किया गया।

उनके पुत्र स्व० विरेन्द्र सिंह के द्वारा अपने प्रधानी के कार्यकाल में सन् 1988 में लगभग चालीस बीघा जमीन पट्टा/ आवंटन किया गया।सन् 1993 मे खड़ान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की भी स्थापना हुई।जो पूर्व प्रधान विरेन्द्र सिंह के ही मकान में 32 साल तक अस्पताल का संचालन हो रहा है।

वर्तमान समय के पहले सन् 2015 से 2020 तक स्व० रामनरेश सिंह के बड़े बेटे नरेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र प्रेम सिंह द्वारा ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य रहते हुए पच्चास लाख रुपये का कार्य कराया गया।पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह वर्तमान में प्रधान प्रत्याशी भी है लोगो के बीच अपने ग्राम सभा के लिए तत्पर रहते है।

बाबा प्रसन्नदास जी महाराज सिद्धपीठ तपोभूमि खड़ान के निर्माण कर्ता के परिवार द्वारा बहुत जल्द ही एक क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को बुला के रजिस्टर्ड समिति बनाई जायेगी। जिनमे उन परिवार की स्थली के प्रति जो समर्पण है वह कायम रहे।

अमृत सरोवर की खुदाई व शिव मंदिर का निर्माण कराने वाले गांव के स्व० रघुनाथ साव जिनके भतीजे सुखदेव गुप्ता, रामधारी गुप्ता, लालजी गुप्ता है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।